Important Update 01February 2026.
WELCOME TO RLM SHAYRI .New Edits and New Shayries are Live Now .
Important Update 01February 2026.
दो लाइनें
आप तब तक ही दूसरो से बेहतर नजर आओगे
जब तक आप मिल नही जाते ।।।
लिखने को तेरा नाम ही काफी है
जीने के लिए तेरे जैसा यार ही काफी है
तेरा ये मुलायम सा चेहरा किसी हसीना से कम तो नहीं है
तेरा ये मुस्कुराना कातिलाना अंदाज से कम तो नहीं है।
अ मुरशद अभी कहा हम निकले
बस अभी इंतजार है किसी के निकलने का ।
वे दीये भी बुझ गए तेल की कमी से
जो किसी समय हमें अंधेरे से बचाते थे।
जो किसी समय हमारे अंधेरे में साथी हुआ करते थे।
अ शाम जो तू डूबती है
दिल के आशियाने में सोए हुवे को भी जगा देती है ।
इंतजार मुझे भी किसी का था
लेकिन उसे इंतजार किसी और का था
पैसे की गर्मी भी मुझे उस ठंडी हवा से नही बचा पाई।
इश्क में लोग एक बार ही करते है
बार बार नही ।।
कितना मारोगी इस दर्द ए दिल को
ये तो पहले ही तेरे प्यार में मर चुका है ।।
हम तो आपके साथ बिघना चाहते थे
लेकिन आपने तो हम आशुओ में ही बीगो दिया ।।
उसने कहा दिल खोल के कहो और
वो दिल तोड़ के चलें गए ।।
काश जी लिया होता वो पल भी जो आपका था
अच्छा है दिल पत्थर का है
बार बार चोट मार जाती है दिल पर ।।।
कुछ बाते दिल से ही समझने पड़ती है
चलती हुई हवाओं से ना पूछना…
सावधान
हर मुस्कुराते चेहरे के पीछे मुस्कान नहीं होती ।
सोचा कि आज फूलो से भी पूछ लू
उनके खिलने की खुशी ।
घर चाहे कच्चे ही क्यों ना हो
रिश्ते पक्के होने चाहिए ।
बस वो युहीं मशगूल थे कि
वो हमेशा के लिए मशगूल हो गए
कि वो हमसे मिलते ही नहीं ।
इंसान को इंसान से दूर करने के लिए पैसा और जुबान ही काफी है ।
काश हमारी जिंदगी मे भी कोई फूल बनकर आये
जो हमें मिला दे ।
ना दिल होता
ना दिल रोता
अगर हर ख्वाब मे बस तु होती ।
तु भी मस्त
मैं भी मस्त
बाकी सब व्यस्त ।
कोई हालातो से मजबूर है
तो कोई अपनों से दूर है ।
बहाने तो लोग दिल की तस्स्सली के लिए बनाते है।
महबूब सी है मेरी ज़िंदगी हर किसी को अपना बताती है ।
रानी होने से क्या होगा
राजा भी होना चाहिए।
सोचता हूँ रानी होनी चाहिए
मगर राजा ही नही हूँ ।
खुशी इस बात की है वो मिल रहे है
गम इस बात का है की वो हमसे बिछड़ रहे है ।
मंज़िल दूर नहीं होती है
बस हम ही दूर होते है उससे ।
दुख तो दिल को होता है
आँखे तो बस बताती है ।
वहां जाने का क्या फायदा जहां
खुद को महसूस ना कर सको ।
जब तुमसे बात होती है तो मदहोश हो जाता हूं
और जब तुमसे आंखे मिलती है तो गुम हों जाता हूं।
हम उस फूल कि तरह निकले
जब मुरझा गए तो मधुमक्खी ने फूल ही बदल दिया हो।
अ उम्र अभी तू जवान है,
जरा संभल के चल
ये जमाना बड़ा खराब है ।
मैं ठहरा पंछी आवारा
मैं उड़ान को ही मंजिल बना लेता हूं
और मुसाफिर को ही हमसफर बना लेता हूं ।
सूरज की रोशनी के बिना चांद अधूरा है
और मैं तेरे बिना अधूरा हूं ।
में तुम्हारे बिना खिल नही सकता
क्युकी तू सूरज की रोशनी है
और में चांद ।
जिसके लिए हमने जमाने को छोड़ दिया
उसने हमें छोड़ दिया ।
जिंदगी के इम्तिहान
और लोगे के इंतकाम कभी खत्म नहीं होते ।
किसी को समझने में जिंदगी निकल जाती है
और किसी को समझाने में ।
एक दिन की कहानी लिखूं तो कुछ पल की है
और पूरी जिंदगी की लिखूं तो इक दिन की भी नही ।
वक्त के साथ चलना सीखो
वरना वक्त चलाएगा तो चाल बदल जाएगी ।
सो जाऊं उनकी बाहों में
जिंदगी के कुछ खास लम्हों को जीने के लिए ।
दिल पत्थर है
जरा सोच समझकर लगाना
टूट जाने पर बिखर जाता
नशा अगर शराब का होता तो
प्यार ही क्यों करते ।
बात जब तजुर्बे की आती है
तो उम्र नहीं देखते ।
जो गम अ आशिकी को समझ जाता है
वो कभी आशु नहीं बहाता।
मैं इस आकर्षमय माहौल को समझ नही सकता
और मैं तुम्हे देखे बगैर रह नही सकता ।
आखों मे क्या रखा है जनाब हमारे दिल से पूछो
अरमान हमारे भी है हमसे पूछो ।
नज़रे जिसे देखना चाहती है उसकी तरफ बगैर देखे लोट आती है
क्या नसीब है जिसे देखना चाहती है उसे देख नहीं पाती
अक्सर हमें प्यार उन्ही से होता जिसे हम बहुत चाहते है
और मिल नहीं पाते ।
अगर पर्वत पर चढ़ना है तो उसकी उंचाई को क्या देखना
और अगर सपनों को पुरा करना है तो दुनिया की तरफ क्या देखना ।
वह जीवन ही कैसा जिसमे संघर्ष ही ना हो
और वह जोश ही कैसा जिसमे होश ना हो ।।
जज्बा है बदल देने का ,कर देने का
वो हुनर है अगर वक्त पर लगाए तो
वक्त बदल देने का ।
अगर बाते ही पढ़नी है तो दिल की पढ़ो
अक्सर आँखों मे तो हवाइयां लिखी होती है
जो अपना होता है उसे महसूस करना
वरना दुसरो के हाथों मे तो अपना भी पराया होता है ।
हालात बदल गये जज्बात बदल गये
अब क्या कहे जब तुम बदल गये ।।
चुपचाप सा हु खामोश नहीं
और शांत हु नाराज़ नहीं ।
दुख ना होता तो क्या होता
बस हम आपसे अंजान होते ।
हम बादल है जी
सावन की याद में बरसते नहीं ।
तेरी मेरी यारी
तु सबसे प्यारी
फिर भी तु मुझसे न्यारी
मेरा क्या कसूर
जो तु मुझसे न्यारी ।
नाम उसका अनाम है
फिर भी जिंदगी उसके नाम है ।
तारो को देखता हूँ तो तेरा नाम ढूंढ़ता हूँ
ओर इक बहाना है जो तुमसे मिलने को ढूंढ़ता हूँ ।
ज़िंदगी विचित्र है चित्र की तरह
सब कुछ धराशायी रह जाता है इस संसार में ।
मत देखो हमें ऐसे
कभी नज़र अंदाज़ भी कर दिया करो ।
तुम तुम हो मैं मैं हूँ
बस फर्क इतना है कि मैं वही हूँ और तुम वहा हो ।
क्षण भर में शरण बदल जाती है
बदलते लोगो के साथ संगत बदल जाती है ।
इस जगजीवन के झगझोर में
लापता के साथ लापता हो गये ।
मेहनत की उड़ान मे पंखो की जरूरत नहीं होती ।
लहराते पत्तों को देखकर
ख्याल आया कि मैं ही इतना सितम में क्यूं हूँ
ज़िंदगी के मज़े लेने सीखो
नहीं आते तो हमसे सीखो ।
खुद को बदल लो
दुनिया अपने आप बदल जायेगी।
इस संसार मे अपनाना आसान है
निभाना मुश्किल होता है ।
फूलो को तेरे सहारे
लिखने को कलम मिल गई तेरे बहाने ।
तू कली है मैं फुल हूँ
तू मेरी शायरी है मैं तेरा सायर हूँ।
मैं सोच रहा था और एक दिन बीत गया ।
चाँद आज फिर निकलेगा चाँद को देखने के लिए जो उनकी याद लिए फीरते है।
वक्त कि मार
जिंदगी की हार
जानकर जानने का इज़हार
बड़ा कष्टदायी होता है !!
''कुछेक को पंख लग गए
और उड़कर आकाश की परियों को कलंकित करने लग गए'' ।
मुस्कुराना उसका जूनून था
उसको देखना मेरा सुकून था ।
शौक ना कार का ना बड़े मकान का
शौक बस इक पल शांत हरियाली मे मस्त मन से मग्न हो जाने का ।
पैसा नहीं है तो सब बढ़िया है।
मैं नजरे चुराता रहा
और मुझे ही चुरा लिया।
जिंदगी हसीन है
अगर किसी हसीन ज़िन्दगी को ना देखें ।
विलीन हूँ जिस सीन में
उस सीन का विलेन हूँ मैं।
उड़ोगे नहीं तो
उडा दिए जोओगे।
पढ़ाई मे लगन
दिल से मग्न
जुदाई के मौसम मे
दिल से इजहार
कहीं लगा ना दे हम पे विराम !
पैसे के बिना सब अधुरा - अधुरा है
जिसके पास है वो भी अधूरा है।
खुद से सुंदर
दूसरों से सुंदर
कोई बचता ही नही।
अपनों से दूर होने पर
फूल भी मुरझा जाता है।
दुसरो के शहर हमेशा खुबसुरत
नज़र आते है ।
बहुत कुछ बचा कर रखा था उसे बताने के लिए
लेखिन हम हि नहीं बचे उसके दिल में ।
ज़िम्मेदारियां इन्शान को
वक्त से पहले ही उठा देती है ।
मजबूरियां इन्शान को
कुछ भी करने के लिए राज़ी कर लेती है ।
ना आने की खुशी
ना जाने का गम
वही खुशी जिसमे अपनों की खुशी ।
यादें अपने होने का अहसास करती है ।
असल खुशी वही है जो ढूंढ़ने पर ही मिलती है ।
दिल से निकला हर लफ्ज़ दुआ बनकर निकलता है ।
अपराध कुछ इस कदर बन गया है कि
मुस्तइद भिड़ के लिए तमाशा बन गया है
जो उसे देखते रहते है ।
जिंदगी की हर खुशी तू है
हर पल् की खुशी तु है
बस मुस्कुरा इक बार क्यूंकी मेरी मुस्कान तू है ।
हम तो डर जाते है उनकी एक आहट से .
हमेशा हमेशा हम खुद ही उठते है
कभी तुम भी उठा दिया करो ।
ना जाने इस दिल को किस दिल की पड़ी है
कि मन लगता ही नही।
वो रूठेते नहीं हज़ार बार टुटते नहीं हजार बार क्योकि हम मनाते नहीं उनहे हज़ार बार।
अरे वो रूठ जाते है हमसे जिनहे हम मनाने की तमन्ना नहीं रखते ।
हर बात उन्हें अब बताई नहीं जाती क्युकी हर बार उन्हें अब मनाया नहीं जाता।
मिलने को दिल कुछ इस तरह बेताब है
कि मैं बयां नही कर सकता ।
पीछे मुड़कर ना देखना चल नही पाओगे।
मैं लाचार परिंदा हू सबको उड़ता हुआ नजर नहीं आता।
ना जाने तु कौन सी आकाशगंगा मे रहती हो
कि सब जगह तु ही नजर आती है।
वो आँखों मे बस्ती थी
तुम तो मेरे दिल मे बस्ती हो ।
कभी ख़ुशी कभी गम
युहीं हो जाते है किसी के ख्यालों मे
गुम ।
तुम्हारी यादें इक मुलाकात के लिए कितना तडपाती है।।
रात ना सही सुबह ही हो जाए
बस किसी तरह तुमसे बात हो जाए।
मैं तुझे ढूंढ रहा था
वो मिल गई
और ना जाने किस कदर तूझे भूल गया ।
इतना भी दिल पर ना लिया करो
कि दिल मे जगह हि ना बचे ।
टूट कर बिखर जाए वो दिल नहीं हमारा
हर किसी को चाहे वो इल्म नहीं हमारा ....।
हर महफिल मे वो यूँ बदल जाते है
जैसे काले बादल अपना रुख बदल लेते है ।
अक्सर चेहरे पर फ़िदा होने वाली लड़किया विदा हो जाती है ।
इतना नहीं सोचते दुनिया सोचने का वक्त नहीं देती
फूल देने की बजाय लोग हमें फूल बना रहे हैं।"
उसके हाथ इतने मासूम है तो वो कैसी होगी?"
अरे यार भाषा को छोड़ो भावनाओं को समझो
झूठ बोला करो सब सच नहीं बताते।
सच की कोई कीमत नहीं होती झूठ के पैसे मिलते है।
दोस्त अब ज्ञान देना का नहीं बल्कि लेना का होता है
हमारे शीशे पर खूबसूरती के दाग मत लगाओ
अक्सर खूबसूरत लोग बार बार दिखाई नहीं देते
एक दोस्त है जो शायद फोन पर बात करते करते सिसकारी ले रही थी मैने पूछा कि आप क्यों रो रहे थे उसने कहा में कब रो रही थी फिर मैने मजाक में कहा कि
आप कहा रो रहे थे
रो तो हमारा दिल रहा था ।
कतरा बन गए हैं हर आंख का
किस किस की आंख साफ करते फिरे ।
WRITER :-RLM (RAMJAN SISAI)