NEW Update of AI Chat is Available NOW.
ENJOY MUSIC While Reading 😊
Note:-Click on any Title which given in table of Contents and you will reach on title.⬇️⬇️👇
प्यार हमने उनसे किया जिसे मिलना नहीं
हमने प्यार उन पर व्यक्त किया जिस पर निभाना नहीं ।
लफ्ज़ हमने उनके लिए लिखे जिनहे सुनाना नहीं
और हमारे उसने सुने जिनके लिए हमने लिखे नहीं ।
नज़रे उनसे मिली जिनसे मिलाना नहीं
जिनसेप्यार हमे उनसे हुआ... मिलाना है उनोहने हमारी तरफ देखा तक नहीं ।
याद हमें उसकी आती है जो बिल्कुल पास है
जो दूर है उनकी आती नही ।
राज़ हमने उनसे रखा जिनहे बताना था
और राज़ हमने उनहे बताया जिसे बताना नहीं था ।
दिल हमने उनसे लगाया जिसके पास मुहब्बत ना थी
दिल हमने उसे दिया जिसे हमने सबसे ज्यादा चाहा प्यार हमने उनसे किया जिसे मिलना नहीं
हमने प्यार उनपर व्यक्त किया जिस पर निभाना नहीं ।
लफ्ज़ हमने उनके लिए लिखे जिनहे सुनाना नहीं
और हमारे उसने सुने जिनके लिए हमने लिखे नहीं ।
नज़रे उनसे मिली जिनसे मिलाना नहीं
जिनसे मिलाना है उनोहने हमारी तरफ देखा तक नहीं ।
याद हमें उसकी आती है जो बिल्कुल पास है
जो दूर है उनकी आती नही ।
राज़ हमने उनसे रखा जिनहे बताना था
और राज़ हमने उनहे बताया जिसे बताना नहीं था ।
दिल हमने उनसे लगाया जिसके पास मुहब्बत ना थी
दिल हमने उसे दिया जिसे हमने सबसे ज्यादा चाहा ।
इश्क़ हमें उनसे हुआ जो बिल्कुल हमारे करीब है
लगता है शादी भी उससे होगी जो बिल्कुल हमसे दूर है सबसे ज्यादा उनके बारे मे सोचते थे
जिनसे कभी बाते तक नही हुआ करती थी ।
तकलीफो को बताने का इक पल होगा
वो सही वक्त होगा जब तुम साथ होगी
वो इक पल की बात होगी
और खुले आसमान के नीचे हम होगे
कविताओं का जगसार होगा और
उन लाइनों में तुम्हारा नाम होगा ।।
बादल गरजते है
आँखे बरसती है
सभी दुख मे बरसते है
बरसते बादल जमीन की प्यास बुझाते है
बरसती आँखे अपना दुख बहाती है ।
मैं तेरे दिल का दीवाना बना फीरता हूँ
पता नही कोनसे जन्म का प्यार लिए फीरता हूँ
बेपनाह मुहब्बत में याद लिये फिरता हूँ
यादों के संचार के लिए कलम साथ लिए फीरता हूँ ।
मेरी ज़िन्दगी की किताब
खुलती है तो याद बन जाती है
और बंद होती है इतिहास बन जाती है।
मुरझाने का बहाना मिल गया
सर हमेशा ऊँचा रखना निचा दिखाने के लिए दुनिया है ना।
हमेशा कदम आगे बढ़ाते रहना पिछे खींचने के लिए दुनिया है ना हमेशा सच्चे बने रहना झूठा बनाने के लिए दुनिया है ना
तुम हमें हमेशा खुसबु ए वफ़ा देना दगा करने के लिए दुनिया है ना ।
तुम प्यार करते रहना नफरत करने के लिए दुनिया है ना ।
तुम वतन मे प्यार फैलाते रहना नफरत फैलाने के लिए और है ना
कभी तुम भी जगा दिया करो सुलाने के लिए चांद है ना ।
यूंही नही दिल तुझपे फिदा है
जब तुझे देखा है
तुझे हर लम्हा चाहा है
हर सांसों में तुझे चाहा है
साथ तुम्हारा मुझे हर पल चाहता है
तु मुझे उससे छीन सकती है
लेकिन उसका साथ नही
तु मेरे साथ ना सही
मेरी हर सांस में तु है ।।।
लिखा था खत हमने भी उसके लिए
उसने इस खत को फेक दिया
पढ़ने वाली इसे मुहब्बत समझ बैठी
दोस्त तो में परछाई को भी बना लूं
लेकिन वो भी साथ छोड़ जाती है ।
कभी टूटे है वादे
कभी टूटे है दिल
टूट जाते है कच्चे दागे भी
टूट जाती है उम्मीदें भी
जो टूटने की नही होती
टूट जाती है वो डालियां भी
जिन पर पंछी होते है
टूट गया वो तारा भी जो कभी चमकता था
नए साल पर नई शुरुवात होगी
नई मुलाकात होगी
नए प्यार की नई शुरुआत होगी।
भूल जाना भी किसी का ख्याल होता है
याद आ जाना भी किसी का ख्वाब होता है
यू रूठ कर मान जाना भी प्यार होता है
आपकी आंखों में देखना भी एक सुकून होता है
यू चलते चलते आपके प्यार में खो जाना भी पागलपन सा होता है
आपके होठों से यू मेरे होठों से मिलजाना अमृत होता है
आपको गले से लगा लेना खूबसूरत पल का अहसास होता है
अगर आपका जीवन भर का साथ मिल जाए तो खूबसूरत हमसफर का भी साथ होता है ।।
अ बारिश तु एक पैगाम लिख दे
जरा मेरे दिल की कहानी लिख दे
उसमे तु मेरे प्यार का एक अहसास लिख दे
उसके नसीब में मेरा प्यार लिख दे
तकदीर में सुख दुख का साथी लिख दे
जीने मरने का हमारा साथ लिख दे
मेरी जिंदगी उसके नाम लिख दे ।।
बारिश के इस मौसम में
आंखो मे आंसू लिए
दिल में तेरी यादों को लिए
भीग रहा हूं इस बारिश कि इन बूंदों में
गिरते हुवे इन आंसुओ की बुंदो में
छिपा मेरा दिल का हाल है
बादलों की तरह गरज रहा मेरा दिल है
सांसों की तरह मुझमें समा गए हो तुम
दिल की धड़कन की तरह बन गए हो तुम
हर पल मेरे दिल में धड़कती हो तुम
बस इस तरह मेरी जिंदगी बन गए हो तुम ।।।।
हाथ में गुलाब होगा
आंखो मे प्यार होगा
ऐसे मेरे प्यार का इजहार होगा
तेरे इश्क की राह में मेरा किरदार होगा
ऐसा मेरा जन्ममोजन्म का साथ होगा
तेरे हाथ में मेरा हाथ होगा
हम दोनो का साथ होगा ।।
किते बिछड़ ना जावा तुझसे
बस यही ख्याल तुमको दूर जाने से रोक लेता है
यही यादें आंखो में तेरी तस्वीर ले आती है
बीते हुवे पलो की बौछार ले आती है
यही बौछार अपने आप में खो देती है।
रात के इस अंधेरे में
बैठा हुआ हु किसी की याद लिय
इंतजार की इस घड़ी में
कि वो आये चुपके से
मेरे हाथो पे हाथ रखके बोले
साथ हु में तेरे उस पल तक
जब तक रूह ना निकल जावे ।
उनके खिले हुवे चेहरे की हसी मेरे दिल को खिला देती है।
उनके लिए मेरे प्यार और गहरा कर देती है
दिल की चाहत उनसे मिलने की ओर बढ़ जाती है
आंखों में उनकी तस्वीर इस कदर बन जाती है
कि उनसे मिले बगैर रहने नहीं देती
ओर उनकी तरफ खींच ले आती है ।
लिख तो में भी लेता पर लिखने को क्या नाम दू
प्यार तो में भी कर लेता हु पर इसे क्या नाम दू
सितम तो बहुत है इस दिल में इस सितम को क्या कहूं
तेरे लिए रोया इन रातों में इन रातों को क्या कहूं
तु जो मुझे छोड़ गई ऐसे साथ को क्या नाम दू
यादें तो बहुत है तेरी लेकिन उन यादों का क्या करु
जी तो में भी रहा हु तेरे लिए पर इस जिंदगी कों क्या नाम दू
आंखों से बरसते इन आशुओं को को क्या नाम दू
दिल से निकले इन अल्फाजों को किसका नाम दू
अब तुझे में क्या नाम दू .....….।।।।।
कोई तुम्हे प्यार क्यूं करेगा
ऐसा कोई तुम्हे क्यूं कहेगा
तेरा जैसा साथी इस जहां में कहा मिलेगा
तेरी तरह मुझे कौन चाहेगा
ऐसा चाहने वाला कहा मिलेगा
जिंदगी को तराशोगे तो ऐसा यार कहा मिलेगा
ऐसा प्यार कौन करेगा
ऐसा साथी कब मिलेगा
जब तू आंखो का आंसू बन गई
तब से तू मेरे दिल की कहानी बन गई
दर्द ए दिल का नाम बन गई
ऐसी तू मोहब्बत बन गई
लिखने को तू मेरी कलम बन गई
तेरी मोहब्बत मेरा ख्वाब बन गई
कहने को तू सपना बन गई
दूसरो के लिए तू मेरा इंतकाम बन गई
मेरी जिंदगी का तू सपना बन गई ।।।
यू चलते चलते याद आ जाए
वो रात फिर से आ जाए
फिर से किसी से मुलाकात हो जाए
मिलकर उनसे कुछ बात हो जाए
प्यार भरी कुछ यादें ताजा हो जाए
तेरे साथ वो चांदनी रात वाली बात हो जाए
फिर से प्यार की नई शुरुआत हो जाए
फिर से खो जाना भी उनके प्यार में प्यार का अहसास हो जाए
क्यूं ना फिर से जिंदगी के वो कुछ खास पल फिर से जी लिए जाए ।।।
डूब रही है शाम
हम भी भूल जाएंगे ।
उन्हें हम भी याद आयेंगे
जो तब हमें नहीं जानते थे ।
मिलती रहेगी राह उनसे
लेकिन हम ना मिलेंगे
हम याद आयेंगे
लेकिन हम नहीं आयेंगे ।
अंतः डूब जाएगी शाम
हम भी डूब जाएंगे।
जरा ठहरो बारिश
हम भीग गए है
दिल के आशियाने अब टूट गए है
मुहब्बत के धागे
दिल के तराने
बिखर गए है ....
आओ जरा मिले फिर
बारिश की तरह मिट्टी में
उमंग तन की जागे
रूह मन की महक जाए ।
और दिल का पंछी जाग जाए
बारिश हो ऐसी
कि पूरी उम्र तेरे संग गुजर जाए ।
दिल सिर्फ धड़कता नहीं है
महसूस भी करता है
प्यार की झलक को
नफरत की गूंज को
प्रेम की भावना को
यह सिर्फ दिल नहीं है
यह हमारी भावनाओं की आवाज है
जहां दिमाग नहीं दिल समझता है
जो बिना बोले समझ लेता है
जहां भावनाएं होती है
प्रेम का बंधन होता है
वहां दिल का आशियाना होना बेहद लाजमी हो जाता है ।
वाह ये ठंडी हवा ये खुला आसमां
ये लंबी सड़क
मन करता है चलती रहूं
ओर जुदा हो जाऊं इन बंधनों से
ओर बस अपने ही ख्यालों में गुम हो जाऊं
सुकून भरी बारिश में भीग जाऊं
पत्तो की तरह बिखर जाऊं संसार से
ओर पंछी बन कही दूर चली जाऊं ।
रात अंधेरी हो गई है
कही देर तो नहीं हो गई है
दिल को दस्तक देने में
सुनो मेरी भी
शायद मेरे दिल की आवाज किसी को नहीं सुनती
आंखे भी नहीं बोलती मेरी
बस बयां करने की कोशिश करती है
बस मेरी कलम ही साथी है जो मेरे दिल की आवाज को सुनने की कोशिश कर लेती है
बस इसी के जरिए मैं बयां कर पा रहा हु ।
वरना कोई नहीं है जिसको में बयां कर सकूं
सब मेरे दिल के जज्बातों का मजाक बना लेते है
दिल भी चीख चीख कर बयां करने की कोशिश करता है काश कोई सुन ही ले
अगर सुन रहे हो तो अपने दिल को बोलो ना
कि मेरी दिल की आवाज को सुन ले .....।
मैं हंस तो लेती हू
लेकिन दिल से नहीं ।
सब से मिल लेती हु
लेकिन दिल से नहीं
मन से नहीं ।
सब से बाते तो कर लेती हु
लेकिन दिल की नहीं
मन से नहीं ।
रो लेती हु
हस लेती हु
लेकिन फिर भी अकेली रह जाती हु
दिल को लेकर।
दिल तो उदास है मेरा
ना जाने क्या होगा अब
मन उदास होकर भी खुशियां मना रहा है
वो जानता नहीं है दिल का हाल मेरा
पता नहीं कहा चंचल रहता मन मेरा
कुछ भी सोचता रहता है मन मेरा
वो सच जानते हुवे भी ऐसा करता है
चंचल है मन मेरा इसे अच्छे बुरे का ख्याल नहीं रहता
या दिलों दिमाग से नाता नहीं रखता मन मेरा ।
थोड़े दिनों बाद वो भी चली जाएगी
जिनसे उम्मीद लगाए बैठे थे
जिनके साथ जिंदगी के सपने संजोय थे
जब-पहली बार मिले थे
तो जिंदगी की इक छोटी सी उम्मीद मिली थी
उनके साथ बैठ कर जिंदगी के तनाव दूर हो जाते थे
उनकी मुस्कान मेरी जिंदगी की मुस्कान जैसी थी
जिससे एक चेहरे पर खुशी आ जाती थी
लेकिन जब खबर मिलती है
कि उनकी जिंदगी की डोर किसी ओर से जुड़ने जा रही है
तो मेरी जिन्दगी की मुस्कान की डोर कमजोर पड़ गई
ऐसा लगने लगा की जल्द ही मुझसे वो दूर होने वाली है
आंखों मेरी नम हो गई
कि मेरी गुलाब जैसी फूल को कोई गुलाब से इजहार करने वाला है
और इस खुशबू भरे फूल को मेरे तन से अलग कर लेगा ।
और वो मुझसे दूर हो जाएगी
लेकिन मेरी रूह से कैसे दूर हो पायेगी ......